वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
कोलकाता। पार्षद महेश शर्मा ने बड़ाबाजार को लेकर बेहद गंभीर और विस्फोटक आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बड़ाबाजार में हॉकरों से कट मनी लेने का संगठित खेल चल रहा है, जिसमें नेताओं और पुलिस की मिलीभगत शामिल है। महेश ने कहा कि वो इस मामले को निगम में उठाएंगे।महेश शर्मा ने कहा कि यही बड़ाबाजार की सबसे बड़ी और जड़ समस्या है। कट मनी के कारण अवैध हॉकर बेखौफ होकर सड़कों और गलियों पर कब्जा जमाए हुए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम, आग लगने का खतरा और आम लोगों की आवाजाही में भारी परेशानी पैदा हो रही है।
पार्षद ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले पर कोलकाता नगर निगम का रवैया पूरी तरह उदासीन है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो हॉकरों पर ठोस कार्रवाई हो रही है और न ही कट मनी के कथित नेटवर्क को तोडऩे की कोई गंभीर कोशिश दिखाई दे रही है।महेश शर्मा ने यह भी कहा कि जब तक कट मनी लेने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक बड़ाबाजार की बदहाल स्थिति में कोई सुधार संभव नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।